अपना मूल्य समझो और विश्वास करो कि तुम समाज के महत्वपूर्ण व्यक्ति हो

Friday, August 5, 2022

#ग्राम _सभा_सशक्तिकरण_हेतु

#एक_कदम.........
                      #गाँव_की_ओर........
#ग्राम _सभा_सशक्तिकरण_हेतु.....
           #प्रथम_चरण

आइए चलें अपने-अपने ग्राम सभा को सशक्त करने के लिए ताकि हम सब- "मावा नाटे मावा राज" - "अबुआ दिशुम अबुआ राज"  की सपना को साकार कर सकें।

एक कदम.... गाँव की ओर
एक कदम..... पुरखो के ज्ञान की ओर

एक कदम...... गाँव की ओर
एक कदम...... संस्कृति को समझने की ओर

एक कदम.... गाँव की ओर
एक कदम.... संविधान को समझने की ओर

एक कदम.... गाँव की ओर
एक कदम...... पेशा कानून को समझने की ओर

एक कदम...... गाँव की ओर
एक कदम...... रोफरा कानून को समझने की ओर

एक कदम .... गाँव की ओर
मेरे गांव में.. मेरी सरकार बनाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
मेरे गांव में.... स्वशासन लाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
जल-जंगल-जमीन को बचाने की ओर

एक कदम.... गाँव की ओर
जैवविविधता को संवर्धित करने की ओर

एक कदम...गाँव की ओर
खेलों में पदक विजेता बनने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
शिक्षा में  नई ऊचाई छुने की ओर

एक कदम ....गाँव की ओर
जल जगंल जमीन को अपना बनाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
गावों को आत्मनिर्भर करने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
अपनी आजी काको की परम्पराओं को बचाने की ओर

एक कदम.. गाँव की ओर
अपने डीएनए में छुपे ज्ञान को पहचानने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
लैंगिक भेदभाव मिटाने की ओर

एक कदम...गाँव की ओर
अपनी गाँव में अपनी सरकार लाने की ओर

एक कदम.. गाँव की ओर
कर्जमुक्त रोजगार युक्त आत्मनिर्भर समुदाय बनाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
गाँव की भाषाओं को.. आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की ओर
एक कदम.. गाँव की ओर
प्रकृति-पर्यावरण को बचाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
गाँव के ज्ञान विज्ञान को सीखने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
RoFRA, PESA को जानने की ओर

एक कदम.. गाँव की ओर
लड़ाई झगड़े मिटाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
गाँव से पलायन रोकने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
गाँव में प्रतिभाओं को तलाशने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
कोया पुनेम को समझने की ओर

एक कदम ...गाँव की ओर
हरियाली को बचाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
अपने गाँव का अपना ब्रांड बनाने की ओर

एक कदम.. गाँव की ओर
अपना उत्पाद, अपना ब्रांड.. अपना निर्यात

एक कदम.. गाँव की ओर
रूढ़ि परम्परा.. बचाने की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
अपने गाँव में... अपने विधान की ओर

एक कदम... गाँव की ओर
हर गाँव में... ग्राम न्यायालय की ओर

एक कदम.... गाँव की ओर
गाँव स्वराज लाने की ओर

"🖋️KBKS  लिगल एड विंग "

*वन अधिकार मान्यता कानून को धरातल में क्रियान्वयन के लिए बैठक*

वन अधिकार मान्यता कानून को धरातल में क्रियान्वयन के लिए बैठक 

बस्तर संभाग के NGO और आदिवासी समुदाय के सामाजिक पदाधिकारीयों के साथ दिनांक 20.09.2021 दिन रविवार को चारामा ब्लाक के ग्राम चांवड़ी में सहभागिता समाज सेवी संस्था के भवन में वन अधिकार मान्यता कानून 2006 के क्रियान्वयन के संबधं बैठक आयोजित किया किया गया था जिसमे दिल्ली से आये बिराज पटनायक NFI, सहभागिता समाज सेवी संस्था, नवोदित समाज सेवी संस्था, परिवर्तन समाज सेवी संस्था, दिशा समाज सेवी संस्था, चौपाल, प्रदान, खोज संस्था के लोग उपस्थित रहे ।

 कांगे - कालेज के दौरान हमें एक तखती पकडाकर आन्दोलन में हिस्सा लेते थे उस तखती में यही लिखा हुआ करता था जल, जंगल, जमीन हमारा है, नारा भी यही लगते थे जब वापस घर में जाने के बाद पता चला कि जंगल वन विभाग का, जल सिंचाई विभाग का और गांव में बचा जमीन राजस्व विभाग के हाथों में है । मन में प्रश्न खड़ा होता था आखिर जल जंगल जमीन किसका है ? जब हम लोग इस प्रश्न का हल खोजन के लिए निकले तो पंचायती राज अधिनियम के अध्याय 14 के 129 ग में एक शब्द लिखा है गांव के सीमा के भीतर प्राक्रतिक स्रोतों को जिनके अंतर्गत भूमि, जल तथा वन आते हैं उसकी परम्परा के अनुसार प्रबंधन करने का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया है। लेकिन इस कानून में गाँव के सीमा को परिभाषित नहीं किया गया है। 2006 में वन अधिकार कानून आया हम लोग इस दोनों पेसा कानून और वन अधिकार कानून को जोड़ कर काम कर रहें हैं, वन अधिकार का ग्राम सभा पेसा से उठाया गया है और पेसा का ग्राम सभा को पंचायती राज अधिनियम को तोड़ता कर बनाया गया है मतलब सरपंच और सचिव का नहीं चल सकता, पंचायती राज अधिनियम 1993 का ग्राम सभा 85 ब्लाकों में नहीं चल सकता इस बात को कलेक्टर और डीफओ को समझ आना चाहिए जिसके कारण रोना रो रहे हैं ग्राम सभा में फोरम नहीं होता लेकिन हमने करके देखे हैं फोरम पूरा हुआ है समुदाय शामिल हुआ ।  वन अधिकार कानून 2012 में संसोधन किया गया जिसमे गांव के पारम्परिक सीमा को निर्धारित किया गया, हमने 2013-14 में ही खैरखेडा से सामुदायिक अधिकार व सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के लिए काम करना शुरू किया इस दरमियान भी बहुत सारी समस्या हुआ प्रशासन को इस कानून की कुछ भी समझ नहीं था जिसके कारण बहुत बहस हुआ, 2014-2015 में समाज के साथ जगदलपुर में एक बैठक हुआ समाज के पास भी हमने प्रस्ताव रखा लेकिन समाज के लोगों के पास भी समझ नहीं था इस कानून का कि कैसे जंगल को गांव वालों दे सकते हैं । इस दरमियानी कांकेर जिले में बहुत सारे गांव में दावा किया गया । लेकिन शासन प्रशासन में समझ नहीं होने के कारण अधिकार पत्र प्राप्त नहीं हुआ । उसके बाद हमने अपनी रणनीति पर बदलाव करते हुए प्रशासन के साथ बैठना शुरू किए टेबल टाक बैठक हुआ । समाज का बहुत आंदोलन शुरू हुआ,  2018 के विधानसभा चुनाव  में समाज के दबाव के कारण कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में पालन करने की बात कही । और सत्ता में चुनकर आई । इस दरमियान सरकार और प्रशासन के साथ कई दौर का बैठक हुआ । सामुदायिक वन संसाधन दिलाने के लिए नगरी ब्लाक के कुछ गांव को चयनित किया गया वो इसलिए क्योंकि राजीव गांधी का जंयती मनाने के लिए दुगली में आने वाले थे और हमें इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों से अधिकार पत्र दिलवाना था, सरकार की इच्छा शक्ति थी कि छत्तीसगढ़ में जबर्रा का पहले सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार पत्र मुख्यमंत्री के हाथों से प्राप्त हुआ । जबर्रा के बाद वन अधिकार का मार्गदर्शिका तैयार किया गया । जबर्रा का दावा फार्म मात्र 21 दिन में तैयार किया गया और समुदाय शामिल हुआ फोरम भी पूरा हुआ जबर्रा से पहले हम ने कांकेर जिले में  20 गांव का दावा फार्म तैयार कर लिए थे, मुख्यमंत्री का कांकेर का दौरा हुआ वंहा पर 20 गांव का मुख्यमंत्री के हाथों से दिया गया, तब थोड़ा बहुत अधिकारियों में कानून का समझ बनी सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन बाद में राजनिति हावी होने के कारण जल्द बाजी में व्यवधान उत्पन्न हुआ और गलत अधिकार पत्र जारी होने लगा, जिसे आज सुधारने की जरुरत है । हमने एक तिथि निर्धारित किये हैं 11 हजार ग्राम सभाओं में दावा कम्प्लीट करने के लिए ।      

             


Monday, July 18, 2022

एक कदम.... गाँव की ओर.... #ग्रामसभा #सशक्तिकरण

#KBKS
एक कदम......
                    गाँव की ओर...
ग्राम सभा सशक्तिकरण अभियान

#गाँव गणराज्य भारत का पुरातन परंपरा रही है. इसके लिए आदिवासी इलाकों में बहुत लम्बे समय से #बिरसा मुंडा , गूंडाधुर,तिलका माझी,सिद्धू-कान्नू इत्यादि अनगिनत शहीदों ने अंग्रेजी राज़ स्थापित होने के बाद भी संघर्ष लगातार चलाते  रहे।गांधीजी की सात लाख गाँव गणराज्यों के महासंघ  के रूप में आज़ाद भारत की कल्पना और उसके निर्माण के लिए संकल्प देश के आम जनता  के मन में सच्चे #लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था  को जगाया था। उसी भावना को मूर्तरूप देने हेतु #संविधान में  गाँव के स्तर पर पंचायतों की स्थापना के लिए #अनुच्छेद 40 का प्रावधान किया गया। हमारे संविधान के अनन्य महान शिल्पकार #डॉ भीमराव आंबेडकर ने उस  प्राचीन व्यवस्था को अंगीकार करते हुए बौध भिक्षु संघों में और उसके भी पहले  भारत के  अनेक गणराज्यों की #लोकतान्त्रिक परंपरा के साथ-साथ आज की विसंगितियों की ओर ध्यान आकर्षित किया था . संविधान में केंद्रीकृत व्यवस्था और गाँव गणराज्य की  विकेन्द्रिकृत व्यवस्था की  मान्यताओं के बीच के विरोधाभास को  #संविधान सभा के सभापति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने खुले तौर पर स्वीकार किया था. यही नहीं आदिवासी इलाकों के लिए जवाहरलाल नेहरु के #पंचशील नीति का आधार तत्व उस दिशा में एक पहल कदमी थी. सार तत्व यही था की राज्य व्यवस्था #संप्रभु (Sovereign) होते हुए भी सहभागी संप्रभुता (Shared Sovereignty) सिद्धांत को मान्य कर कार्य करेगा .
 
लेकिन यह खेदजनक ऐतिहासिक  सच्चाई है कि गाँव गणराज्य की मूल चेतना अंधाधुंध   विकास की यात्रा में अनदेखी रह गयी। खास तौर पर आदिवासी इलाकों में स्थानीय परंपरागत se- सामाजिक व्यवस्था और राज्य औपचारिक तंत्र के बीच की विसंगति  गहराती गयी। वहां टकराव जैसी स्थिति बनती गयी। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के समाधान के लिए 1976  में श्रीमती इंदिरा गाँधी के नेतृत्व में आदिवासी इलाकों के लोकतान्त्रिक विकास के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गयी थी। उसमें परंपरागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए #5वी  अनुसूची के प्रावधानों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यरूप देने का फैसला किया गया था .उसके अनुसार देश के सभी आदिवासी बहुल क्षेत्रों को अनुसूचित कर उन इलाकों में शोषण की समाप्ति ,समाज के #सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की त्रि – सूत्री कार्यक्रम को उसी प्राथमिकता के अनुसार कारगर रूप से लागु किया जाना था। यह योजना भी फिर से विकास की दौड़ के आप धापी और पीछे रह गयी। अस्सी के दशक में देश की बिगड़ती हालत की समीक्षा में पंचायतों की उपेक्षा उस बदहाली के लिए एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आई, तो पंचायत राज को संविधान में स्थापित करने का संकल्प लिया गया। इस  सिलसिले में आदिवासी परंपरा और राज्य की व्यवस्था के बीच गहराती विसंगति और बढ़ते टकराव की बात भी सामने आई, जिसका मुख्य कारण था, आदिवासी इलाकों में #पाँचवीअनुसूची के प्रावधानों  का ईमानदारी से अमल ना होना ।
 
इस चुनौती से मुकाबला करने के लिए आदिवासी परंपरा से संगत व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुराना संकल्प दोहराया गया और 73वा संविधान संशोधन में अनुसूचित क्षेत्रों को सामान्य पंचायत व्यवस्था से बाहर रखने के लिए फैसला किया गया। पंचायतों के लिए संविधानिक प्रावधानों को ज़रूरी अपवादों और संशोधनों के साथ अनुसूचित क्षेत्रों में लागु करने की तारतम्य में संसद ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार)अधिनियम बनाया, जो देश के सारे अनुसूचित क्षेत्रों पर 24 दिसम्बर 1996 में लागू हो गया।
 
इस कानून में ग्रामसभा को स्वयम्भू गाँव समाज के औपचारिक रूप में स्थापित किया गया। इसमें ग्रामसभा को अधिकार देने की बात जो असली लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है नहीं की गयी, उसकी बजाए गाँव के स्तर पर ग्रामसभा सभी तरह के कामकाज को अपनी परंपरा के अनुसार करने के लिए सक्षम है इस सहज परन्तु बुनियादी बात को नयी कानूनी व्यवस्था में औपचारिक रूप से मान्य करते हुए शामिल किया गया। #पेसा अधिनियम में सुधार की गुंजाइश होते हुए भी, आदिवासी शहीदों के अरमानों और गांधीजी के सपनों का गाँव गणराज्य की स्थापना की दिशा में पहला निर्णायक कदम है।
 
आदिवासी मामलों में छत्तीसगढ़ का हमारे देश में विशिष्ट स्थान है . पूरे छत्तीसगढ़ के  भू –भाग का करीब 60 प्रतिशत पर फैला अनुसूचित क्षेत्र है . राज्य की व्यवस्था का व्यावहारिक रूप तो लोगों के सामने प्रशासनतंत्र  की  विभिन्न संस्थाएं ,उनमे काम करने वाले नौकरशाहों के व्यवहार और उनको संचालित करने  वाले नियम कानून के रूप में आता है। अपनी परंपरा के अनुसार काम करने की व्यवस्था में इस केंद्रीकृत व्यवस्था का  पूरा नक्शा उलट जाना स्वाभाविक है। पेसा नियम में प्रावधानित नयी व्यवस्था में यह साफ है कि सभी संस्थाएं और उनके कर्मचारी ग्रामसभा के प्रति ज़िम्मेदार होंगे , केंद्र और राज्य में बने नियम कानून ग्रामसभा के लिए , सहभागी लोकतंत्र की बुनियादी इकाई की गरिमा के अनुरूप  बाध्यकारी न हो कर मार्गदर्शक ही हो सकते है।
 
परन्तु इसमें सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राज्य सत्ता से जुड़े नेतृत्व, विभागीय  अधिकारी एवं कर्मचारीगण, पंचायत सदस्यों  को इस कानून- नियम को आत्मसात करने के लिए बड़ा कदम उठाना होगा तथा गाँव के लोग इस परिवर्तनकारी वदलाव को समझे ।#ग्रामसभा की गरिमामयी भूमिका का एहसास करें और यह बात उनके पास ऐसे लिखित रूप में पहुंचे जिसे वे पढ़कर या सुनकर आत्मविश्वास के साथ अपनी #स्वशासन व्यवस्था का संचालन  अपने हाथ में ले सकें। लेकिन ऐसा हुआ नही। और केंद्रीकृत शासन व्यवस्था और गाँव गणराज्य की  विकेन्द्रिकृत व्यवस्था की  मान्यताओं के बीच के विरोधाभास में राज्य कुछ अधिकार को जो गॉव समाज के हैं, विकेंद्रीकरण करना नही चाहते। पर इस मंशा को एक वर्ष के भीतर सभी नियमि, कानून, आदेश, निर्देश, परिपत्र, विनियम आदि में बदलाव/परिवर्तन जो पेसा संगत नही है, उसे पेसा संगत बनाना। ये बड़ी चुनौती है। इसे सबको स्वीकार करना चाहिए, और इस काम को करने सभी को सभी स्तर पर जुट जाना चाहिए।

एक कदम....
                   गाँव की ओर....

#ग्रामसभा #सशक्तिकरण


अश्वनी कांगे 

7000705692

सामाजिक चिंतक कांकेर, छत्तीसगढ़ ,

संस्थापक सदस्य-

KBKS, NSSS, SANKALAP, KOYTORA,

पूर्व जिला अध्यक्ष-अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद कांकेर।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष - गोण्डवना युवा प्रभाग ब्लॉक चारामा, जिला कांकेर।

पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, युवा प्रभाग।

कोर ग्रुप सदस्य, गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर संभाग।

वर्किंग ग्रुप सदस्य, सब ग्रुप, छत्तीसगढ़ योजना आयोग 

Organizer- All India Adivasi Employees Federation,(AIAEF) Chhattisgarh

ashwani.kange@gmail.com 

Friday, December 31, 2021

"Amrit Mahotsav" of Independence Vs "Silver Jubilee" of PESA

 "Amrit Mahotsav" of Independence Vs "Silver Jubilee" of PESA

A contrast for tribals of fifth schedule areas 

This year and the year after the central government is celebrating Amrit Mahotsav of Independence. It would be 75 years of India’s independence on 15th August 2022. People residing in Fifth Schedule Areas of the country are also celebrating this Amrit Mahotsav by participating in various programs being organized. However, there is another reason for them to celebrate apart from this. The Provisions of the Panchayats (Extension to the Scheduled Areas) Act, 1996 (fondly known as PESA Act), turns 25 on December 24, 2021. Therefore the Adivasis have dual occasion to celebrate: Amrit Mahotsav along with the Silver Jubilee of PESA Act.

Every festival is an occasion for happiness. But there is apprehension and fear in the minds of people of fifth schedule areas regarding this Amrit Mahotsav and Silver Jubilee. A recurring question for them is, "should we celebrate or not?" Have these two festivals really brought prosperity or are they occasions to ridicule them after gradually handing over their water-forest-land resources in private hands?

If we look at 75 years of independence, till date none of the innocent people living in the forests have been able to understand any of the provisions and laws written throughout the history of these democratic years. Why so? Because the tribal community does not have any system of written constitution and law. They follow unwritten constitution and laws through their oral traditions. However when they look through hundreds of written laws passed by successive governments in the last 75 years which touches upon the unwritten laws of water, forest, land, culture and livelihood of the tribal, the only name that comes to their mind is PESA.

PESA, which came into force on December 24, 1996, on its silver jubilee today is providing everyone with an opportunity to ponder whether the freedom that everyone got 75 years ago also got fully extended to the tribal and the residents of the Fifth Schedule areas. Or rather it is an opportunity to ponder about the ways and means through which the freedom enjoyed in the past has also been slowly being snatched away from them through successive skullduggery of every government that ruled this country.

In the last 25 years of enactment of PESA out of 10 states of central India, where it is applicable, its rules have not framed for Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Odisha and Jharkhand. It is a matter of wonder how the law, whose rules have not been made, would have been implemented in these states in last 25 years. For rest of the states too, the rules have been framed only in the last decade. The central government and the state governments should answer on what they have done for last 25 years in absence of rules.

It is therefore imperative for us to raise at least 25 questions from our side for these last 25 years. Both the central and state government will have to answer these. Perhaps while answering them, they would be able to reflect on what steps they have taken so far to make Panchayati Raj system an autonomous institute of self governance as written in Article 40 of the Constitution. If the governments are not able to answer then we are bound to doubt their intentions. 

For last 25 years, the tribal society and every society living in the Fifth Schedule areas has been fooled by governments who have toyed around with the idea of PESA. These societies now need to fight their own battle on the road, in the panchayats, in the state assemblies and in the Parliament along with a parallel fight in the courts to realize their constitutional rights enshrined in PESA.  Else for the next 25 years again they will again be toyed around with in the process and there wouldn’t be any Fifth Schedule Areas left in next 25 years which this humane law intends to protect. 


Ashwani Kange

Social Thinker 

Kanker, Chhattisgarh Mo.7000705692

 

Tuesday, December 28, 2021

आजादी का “अमृत महोत्सव” बनाम पेसा की “रजत जयंती

 आलेख


*आजादी का “अमृत महोत्सव” बनाम पेसा की “रजत जयंती”*


इस साल और अगले साल केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है. 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल हो रहे हैं. इस अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों के आमजन भी अलग अलग अवसरों में सहभागी बनते आ रहे हैं. अमृत महोत्सव के साथ उनके लिए उत्सव का एक और कारण है. जल-जंगल-जमीन का अधिकार देने वाला पेसा  कानून 24 दिसंबर 2021 को 25 साल का हो रहा है. इसलिए आदिवासियों के पास अमृत महोत्सव और रजत जयंती मनाये जाने का विषय एक साथ है. 


हर उत्सव खुशी का होता है, पर इस अमृत महोत्सव और रजत जयंती को ले कर पांचवी अनुसूची क्षेत्रो के लोगो के मन में आशंका है. थोडा डर भी है. सवाल है कि, “हम उत्सव मनाये की नहीं?” क्या यह दोनों उत्सव आम जनता की के लिए सच में खुशहाली लाये है या फिर उनके जल-जंगल-जमीन को धीरे-धीरे निजी हाथों में दिए जाने की ख़ुशी में पांचवी अनुसूची क्षेत्र के लोगो का उपहास उड़ा रहे है?


आजादी के 75 साल को देखे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिस प्रकार हर प्रावधान और कानून लिखित में होता है वो आज तक जंगल में रहने वाले भोले-भाले लोगो को समझ नहीं आ पाया है. ऐसा क्यों? क्योंकि आदिवासी समुदाय का लिखित संविधान और कानून नहीं होता है. वह तो अलिखित संविधान से चलते है. लेकिन जब हम खोजते है कि पिछले 75 साल में सरकारों के सैकड़ो लिखित कानूनों में ऐसा कौन सा कानून है जो आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और जीवन यापन के अलिखित कानूनों को समेटे हुए है तो एक ही नाम सामने आता है “पेसा कानून.”  और दूसरा RoFRA ये दोनों कानून एक दूसरे के पूरक है इसको दोनो को एक साथ ही देखना चाहिए। 


सन 1996 की 24 दिसंबर से लागू यह पेसा कानून हमारे लिए आज यह चिंतन करने का अवसर दे रहा है कि क्या आजादी के 75 साल बाद भी जो स्वतंत्रता और आजादी सभी को मिली थी क्या वह आदिवासियों और पांचवी अनुसूची क्षेत्र के निवासियों को भी पूर्ण रूप से मिली है या पूर्व की आजादी भी उनसे धीरे-धीरे छिनती जा रही है.क्या इस क़ानून के जरिये उपलब्ध संसाधनों को पूंजीवाद की व्यवस्था में लेकर जा रहे हैं। ऐसे कई सवाल हमारे सामने है।


पेसा कानून के लिए 25 साल में अब तक मध्य भारत के 10 राज्यों में जहाँ यह कानून लागू होता है उसमे से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखण्ड में नियम ही नहीं बने हैं. जिस कानून के नियम ही नहीं बने हो वह कानून 25 सालों में कैसे चला होगा यह सोचने का विषय है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार इस पर जवाब दे कि 25 सालों तक उन्होंने क्या किया है. 


इन 25 सालों के लिए हमारी ओर से 25 सवाल तो खड़े करना तो लाजमी है. इन सभी के जवाब तो केंद्र और राज्य सरकार दोनों को ही देने होंगे. शायद इनका जवाब देते हुए वह इस बात पर चिंतन कर पाए कि संविधान के अनुच्छेद 40 में लिखित पंचायती राज व्यवस्थाओं को स्वायत्त इकाई बनाने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाये हैं. क्या उन्होंने ग्राम सभा और पंचायतो को स्वशासन की इकाई बनने के लिए कुछ पहल की है या उनके पूर्व में चले आ रहे स्वशासन को छीनने का काम किया है?


अगर सरकार इस बात का जवाब नहीं दे पाती है तो हमें उनके नियत पर शक करना लाजमी है. 25 साल तक पेसा के झुनझुना से आदिवासी समाज और पांचवी अनुसूची क्षेत्र में रहने वाला हर समाज खेलता रहा है. अब समाज को कानून के साथ साथ व्यस्क हो कर अपने अधिकार पाने के लिए सड़क से संसद तक और साथ साथ कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़नी होगी, नहीं तो अगले 25 साल के लिए फिर पेसा के नाम का झुनझुना के साथ लालीपॉप पकड़ा दिया जायेगा.

वर्तमान में छत्तीसगढ़ केबिनेट और TAC ने छत्तीसगढ़ के पेसा नियम 2022 को पास किया हैं  और 8 अगस्त 22 को अधिसूचित हो गया है अभी देखना होगा कि यह नियम किस तरह से गांव में स्वशासन दिला पायेगा?? और गाँव समाज गांव सरकार की परिकल्पना को कैसे साकार कर पायेगा? 


*पेसा की चुनौतियों और जोखिम*  पर अगला लेख क्रमशः....


अश्वनी कांगे 

7000705692

सामाजिक चिंतक कांकेर, छत्तीसगढ़ ,

संस्थापक सदस्य-

KBKS, NSSS, SANKALAP, KOYTORA,

पूर्व जिला अध्यक्ष-अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद कांकेर।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष - गोण्डवना युवा प्रभाग ब्लॉक चारामा, जिला कांकेर।

पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, युवा प्रभाग।

कोर ग्रुप सदस्य, गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर संभाग।

वर्किंग ग्रुप सदस्य, सब ग्रुप, छत्तीसगढ़ योजना आयोग 

Organizer- All India Adivasi Employees Federation,(AIAEF) Chhattisgarh

ashwani.kange@gmail.com 




पेसा की रजत जयंती पर उत्सव, चिंता और चिंतन

 


आलेख


सामाजिक समरसता का प्रतीक पेसा कानून


पेसा की रजत जयंती पर उत्सव, चिंता और चिंतन


(24 दिसम्बर 2021 पेसा की रजत जयंती पर विशेष)


पेसा अधिनियम की रजत जयंती पर आज बड़ी दुविधा में हूं. दुविधा इस बात की है कि मैं इसके युवावस्था का उत्सव मनाऊ, इसकी जो दुर्गति लगातार हुई है उसकी चिंता करू या इसके क्रियान्वयन को बेहतर कैसे कर सकते है उस पर चिंतन करूं.


उत्सव का विषय यह है कि यह कानून आज भी प्रासंगिक है. बीते 25 साल में पांचवी अनुसूची क्षेत्र के मुद्दे वही हैं जो इस कानून में लिखे हुए है. इन क्षेत्रों के जल-जंगल-जमीन के अधिकार. उनकी रीति-नीति-परंपरा के अनुसार अपनी पंचायती राज व्यवस्था को बनाना. ग्राम सभा और पंचायतो को स्वशासन और स्वायत्तता की ओर अग्रसर करना. गांव में अपना राज स्थापित करना. पेसा ही ऐसी कड़ी है जो सम्पूर्ण पांचवी अनुसूची क्षेत्रो को एक धागे में पीरोती है और लोगो को एक दूसरे से जोडती है.   


चिंता लेकिन मुझे इस बात की है कि कानून का इतना बढ़िया ढांचा होने के बाद भी इसकी दुर्गति का कारण क्या है. छत्तीसगढ़ में आज भी इसका नोडल विभाग स्पष्ट नहीं है. आज भी इसके लिए नियम बनाए जाने की प्रक्रिया जारी हैं. आज भी इसको लागू करने के लिए मैदानी अमला मौजूद नहीं है. इसकी निगरानी करने के लिए समीक्षा बैठक तक नहीं होती है. इन सबसे बड़ी चिंता का विषय है की 25 साल बाद भी समाज और सरकार का बड़ा वर्ग इसकी मूल भावना को समझ नहीं पाया है.  


यही चिंता ही मुझे इस चिंतन की ओर ले जाती है कि कहाँ इसके क्रियन्वयन में कमी रह गयी है. पेसा में ऐसा क्या है जिससे राजनीतिक और सरकारी व्यक्ति इस पर बात करने से भी डरते है? क्यों सभी समाज को लगता है कि पेसा के पूर्ण रूप से लागू होने से आदिवासी समाज ही सारे अधिकार पा जायेगा? 


इन सभा धारणाओं और गलत व्यख्यायों को दूर करने की जरूरत है. कही-सुनी बातों से ज्यादा अधिनियम और नियम को पढ़कर समझने की जरूरत है. चूँकि संविधान का अनुच्छेद 40 ग्राम सभा/पंचायतों को स्वयात्त शासन की इकाई के रूप में देखता है यह स्वायतत्ता सविधान के अनुच्छेद 243ड. के अंतर्गत पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में पेसा कानून में बताये गए अपवादों और उपन्त्रणों के जरिये से ही हो सकती है. इसी के तहत संविधान की 11 अनुसूची के 29 विषय जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पानी, बिजली, विकास के समस्त कार्य सहित समीक्षा, नियंत्रण तथा स्वशासन शामिल है यह सब भी पांचवी अनुसूची क्षेत्रो में पेसा के माध्यम से ही संचालित होता है. पेसा के अलावा और कोई दूसरा कानून अभी वर्तमान में विद्यमान नही है जिसके माध्यम से इनका क्रियान्वयन किया जा सके.



पेसा को पढ़ते वक्त मूल रूप से इस बात का ध्यान रखना है कि यह पांचवी अनुसूची क्षेत्रो में रहने वाले सभी लोगों को ग्राम सभा और पंचायत के माध्यम से सशक्त करता है. यह किसी वर्ग विशेष को लाभ नहीं पहुंचता है और ना ही सिर्फ यह आदिवासी समाज के लिए बनाया गया कानून है. 


छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 129 (e)(3) को ठीक से पढेंगे तो पाएंगे की पंचायती राज व्यवस्था और पेसा में अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए भी आरक्षण है. जहाँ सरपंच/अध्यक्ष के पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं वहां उपसरपंच/उपाध्यक्ष के पद SC अथवा OBC के लिए आरक्षित है. पेसा इसलिए समाज के वर्ग में भेद नहीं कर रहा है और सभी को अनेक रूप से अवसर दे रहा है. 


पेसा जहाँ पर भी रूढी परंपरा की बात करता है तो किसी वर्ग विशेष की रूढी परंपरा पर जोर नहीं देता है बल्कि पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में निवासरत सभी समाजों की रूढी परंपरा को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए ग्राम सभा को शक्ति देता है और उन्हें सक्षम बनाता है.  


गाँधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करते हुए सत्ता का विकेंद्रीकरण जरूर हुआ पर शक्तियों और संसाधनों का विकेंद्रीकरण कोई सरकार/शासन नहीं चाहती. केंद्रीकृत व्यवस्था से सारा लाभ कुछ गिने-चुने लोगो के हाथ में जा रहा है जिससे मुक्ति पाने का रास्ता दिखाता है पेसा. आजादी के बाद भी दोयम दर्जे की जिंदगी बिताने के लिए मजबूर पांचवी अनुसूची के क्षेत्रों के निवासियों के लिए एक उम्मीद है पेसा. 


इसलिए पेसा कानून को पूर्ण रूप से लागू करना सभी समाज के हित में है, सभी पार्टियों के हित में है, सभी संगठनों के हित में है, सिवाय कुछ पूंजीपति और राजनीतिक वर्ग के लोगो के जो सत्ता और संसाधन को अपनी मुट्ठी में बंद रखना चाह रहे हैं. 


इस बंद मुट्ठी को खोलने का आज 25 साल बाद हमारे लिए मौका है. इसके लिए हम सभी को पूरी ताकत लगानी होगी. हमारे विषमताओं और भिन्नताओं के बावजूद हमें साथ आना होगा. अपनी अलग अलग आदिवासी वर्ग की पहचान से, अपनी SC, OBC, दलित की पहचान से ऊपर उठ कर हमें गाँव के रूप में, पांचवी अनुसूची क्षेत्रों के रूप में एक होना होगा. तब ही बन पायेगा हमारा गाँव गणराज्य, तब ही हो पायेगा मावा नाटे - मावा राज, तब ही होगा हमारे गाँव में हमारा राज, तब ही होगा अबुआ दिशुम - अबुआ राज और तब ही बन पायेगी अपने गाँव में अपनी सरकार.

पेसा में बहुत सारे अधिकार की बात कही गई है इन 25 सालों में क्या स्थिति है, सब जानते हैं।गांव जागरूक नही होने, और सरकारी अमला में स्पष्ट जानकारी का अभाव  के चलते  संसाधनों का विदोहन किस कदर हो रहा है,  सरकारी अमला कभी धारा 3 और 4 तथा 5 को पढ़ते ही नही हैं।

इसलिए मेरा आव्हान है की पांचवी अनुसूची क्षेत्रों के सभी लोग इस पच्चीसवीं वर्षगांठ पर पेसा को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए आगे आये. इसे कोई दूसरा लागू नहीं करेगा. कोई सरकार नहीं करेगी. इसे हमें खुद करना होगा. ग्राम सभा सदस्य के रूप में, पंच/सरपंच के रूप में, जनपद/जिला पंचायत के सदस्य/अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के रूप में. हमें खुद अपने गाँव में गाँव सरकार बनानी होगी और अपनी सामाजिक, धार्मिक, रूढी, परंपरा, को जिन्दा करना होगा. तब जा के हमारे पुरखो की विरासत को पेसा के कानूनी ढाँचे के माध्यम से हम संभाल पाएंगे.  




अश्वनी कांगे 

7000705692

सामाजिक चिंतक कांकेर ,

KBKS, छत्तीसगढ़  

 ashwani.kange@gmail.com